Tag: होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या

  • होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

    You are currently viewing होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

    In Hoshiarpur, a person committed suicide by swallowing poisonous medicine, after a dispute with relatives, the case was going on in the court

    होशियारपुर में व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर की आत्महत्या, रिश्तेदारों से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहा था केस

     

    होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव खानपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरभजन सिंह निवासी गांव खानपुर सहोता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने रिश्तेदारों के साथ हुए विवाद का कोर्ट में केस चल रहा है, जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था।

    जानकारी अनुसार हरभजन सिंह ने कोई जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। हरभजन सिंह का शव पुलिस व गांव के लोगों ने उनके मोबाइल लोकेशन की सहायता से गन्ने के खेत से बरामद किया। हरभजन सिंह 2 साल पहले रिश्तेदारों से हुए झगड़े के मामले में खुद अपने पर व बेटों के खिलाफ इन दिनों पुलिस व कोर्ट में चल रही सुनवाई से काफी तनाव में चल रहे थे। उनको डर था कि अगर अदालत की कार्रवाई हुई तो बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा, जिसे वह कनाडा भेजना चाहते थे।

    पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट व परिजनों की शिकायत के आधार पर कुल 5 आरोपियों राजेन्दर सिंह, दलवीर सिंह, बलविन्दर सिंह, जरनैल सिंह व रविन्दर सिंह राणा सभी निवासी गांव खानपुर सहोता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।