होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती
होशियारपुर/नई दिल्लीः दिल्ली में रह रही होशियारपुर की युवती ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं स्टेशन प र खड़े सीआईएसएफ के जवानों ने युवती की जान बचाने की कोशिश की परन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर निवासी दीया (25) दिल्ली में नौकरी कर रही थी तथा वह सून और बोल नहीं सकती थी और अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी जिस कारण उसने यह कदम उठाया। वहीं अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के हेडकांस्टेबल नरेश ने बताया कि वह सुबह साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने देखआ कि युवती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की छत्त पर खड़ी है उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी शिफ्ट इचार्ज एसआई हीराराम व अन्य कर्मचारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया परन्तु युवती के पैरजमीन पर टकरा गए और उसे पैरों और कमर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद युवती को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं मेट्रो स्टेशन के डीएसपी जितेन्द्र मणि ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया ह कि वह गुरुग्राम में काम करती थी और हाल ही में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है और न ही युवती के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद हुआ है। आखिर युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।







