Tag: हॉस्टल वॉर्डन भी सस्पेंड

  • यूनिवर्सिटी में हुए MMS कांड में लड़की के दोस्त समेत 3 गिरफ्तार, 6 दिन के लिए CU बंद, हॉस्टल वॉर्डन भी सस्पेंड

    यूनिवर्सिटी में हुए MMS कांड में लड़की के दोस्त समेत 3 गिरफ्तार, 6 दिन के लिए CU बंद, हॉस्टल वॉर्डन भी सस्पेंड

     Chandigarh University के प्रो-चांसलर ने साफ किया है कि किसी भी स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास नहीं किया। जांच बताती है कि आरोपी लड़की ने अपने फोटो और वीडियो ही बॉयफ्रेंड को भेजे थे। और किसी प्रकार की सामग्री नहीं पाई गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मेरी अपील है कि अफवाह न फैलाएं।

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के एमएमएस कांड में सोमवार (19 सितंबर, 2022) सुबह तक तीन गिरफ्तारियां हुईं। इनमें कथित तौर पर हॉस्टल में 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने वाली लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला से रविवार देर रात दबोचा गया।

    इस बीच, विवि को छह दिन के लिए बंद कर दिया गया है। नोटिस जारी कर कहा गया कि छात्रों को एक हफ्ते की छुट्टी दी जा रही है। ऐसे में सोमवार (19 सितंबर, 2022) स्टूडेंट्स अपने-अपने घरों को लौटने लगे।

    वैसे, मीडिया से जुड़ी टीम ने जब वहां के कुछ स्टूडेंट्स से बात की तो वे बोले कि यह सिर्फ और सिर्फ गर्माया हुआ मामला दबाने का प्रयास है, जबकि मान सरकार ने एक्शन में आते हुए हॉस्टल वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है।

    दरअसल, जिस लड़की पर बाकी लड़कियों की क्लिप बनाने का आरोप है, वह हॉस्टल में ही रहती थी। वैसे, विवि प्रशासन और प्रबंधन ने साफ कहा कि लड़की ने बाकी लड़कियों के वीडियो वायरल नहीं किए। यह महज अफवाह है। इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के मोहाली में इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश भी दिए।