Tag: हुई मौत

  • Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

    You are currently viewing Ludhiana में दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, Death

    Tragic accident in Ludhiana, person fell from second floor while talking on phone, died

    Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

     

    • लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गीता नगर स्थित ताजपुर रोड पर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब यहां छत पर फोन सुनते हुए टहलते समय एक व्यक्ति का अचानक से पैर स्लिप हो गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाके के लोग तुरंत उपचार के सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान विमलेश कुमार के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी राम कृष्ण ने बताया कि विमलेश धागा मिल में वेंडर चलाने का काम करता था और 7 साल से लुधियाना में रह रहा था। उसके दो बच्चे है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पड़ोसी ने बताया कि विमलेश आज सुबह छत पर टहल रहा था और उसे किसी का फोन आया हुआ था। फोन सुनते समय अचानक से उसका पैर स्लिप हो गया और विमलेश दूसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत की पहली मंजिल पर गिर गया।

    खून से लथपथ हालत में विमलेश को इलाके के लोग तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन जहां डॉक्टरों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

  • अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को मारी गोली,हुई मौत..

    अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को मारी गोली,हुई मौत..

     

    अमृतसर  : अमृतसर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार दी। व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है।

    गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आए एक वीआईपी के सुरक्षाकर्मी से वहां पर घूम रहे प्रवासी ने पिस्तौल छीन ली। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक व्यक्ति ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर दिया। जख्मी हालत में उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति प्रवासी है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     

    नई दिल्ली- राजस्थान के अलवर में भाजपा के मुस्लिम नेता यासीन खान पर कुछ बदमाशों ने लाठी और हथौड़े से हमला कर दिया। जिस के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि व अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।

    शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यासीन की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। वहीं मामले की सूचना लगते ही मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। हमले के बाद बीच सड़क पर चिल्लाते रहे मृतक यासीन खान मृतक यासीन खान पर बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हमला किया की वो चल भी नहीं पाए। बदमाशों ने हाथ पैर और सर पर वार किया। यासीन बीच सड़क पर बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों ने रहम नहीं की। वह बाद में उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए।

  • Railway Line Cross करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, हुई मौत, जानें पूरी खबर…

    You are currently viewing Railway Crossing पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, मौत, जांच में जुटी Police

    DSP’s son hit by train while crossing railway crossing, dies, police engaged in investigation

    Railway Line Cross करते समय ट्रेन की चपेट में आया DSP का बेटा, हुई मौत, जानें पूरी खबर…

    •  जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते Basheerpura Railway Crossing के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब पुलिस में तैनात DSP Sukhjit Singh के बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी की Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक युवक की पहचान अजय पाल सिंह उर्फ ​​लाली (28) के तौर पर हुई है। वहीं, लाली की मौत से DSP Sukhjit Singh और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि डीएसपी का दूसरा बेटा प्रिंस विदेश में है जिसके आने बाद ही मृतक लाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे ASI Heera Singh ने बताया कि हादसा बीती देर शाम हुआ था सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ASI ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई संदिग्ध वाहन नहीं मिला है जिससे यह स्पष्ट होता है कि मृतक युवक घटनास्थल पर पैदल ही पहुंचा था। उन्होंने बताया कि लाली का आज Postmortem कराया जाएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्पष्ट हो जाएगा कि मामला वास्तव में क्या है।

    वहीं, ट्रेन के ड्राइवर ने Police को बताया है कि घटना के समय लाली रेलवे ट्रैक पार कर रहा था जिस कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की तलाशी ली तो जेब से एक पर्ची मिली थी जिस पर DSP Sukhjit Singh का फोन नंबर लिखा था। ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत डीएसपी सुखजीत के नंबर पर कॉल करके उन्हें मौके पर बुलाया तो पता चला कि शव DSP के बेटे का था। फिलहाल, Police द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

    बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

     

    जालंधर – मृत्यु एक शाश्वत सत्य है लेकिन कई बार मृत्यु ऐसी परिस्थितियों में आती है कि सब हैरान रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही अचरज भरा वाक्या जालंधर में घटित हुआ है। यहां एक बैंक मैनेजर की ड्यूटी के दाैरान माैत हो गई। बुधवार को बीएमसी चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान अमृतसर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैनेजर अशोक कुमार रूटीन की तरह सुबह बैंक पहुंचे थे। वहां पर वह कस्टमर के साथ बातचीत कर रहे थे कि अचानक साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सब लोग अशोक की मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • फ्लाइट की उड़ान से थोड़ी देर पहले ही बोर्डिंग गेट पर बेहोश हुआ पायलट,हुई मौत

    फ्लाइट की उड़ान से थोड़ी देर पहले ही बोर्डिंग गेट पर बेहोश हुआ पायलट,हुई मौत

     

    नई दिल्ली -नागपुर से पुणे जा रही इंडिगो की उड़ान से ठीक पहले गुरुवार को उसी उड़ान का एक पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर हमें दु:ख है। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

    इस सप्ताह पायलटों की अचानक मौत का यह तीसरा मामला है, जिनमें से दो भारतीय हैं। कतर एयरवेज का एक अनुभवी पायलट बुधवार को एक यात्री के रूप में दिल्ली से दोहा जा रहा था। रास्‍ते में गंभीर रूप से बीमार पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। उड़ान क्यूआर 579 को बीच रास्‍ते से दुबई के लिए डायवर्ट किया गया। गौरतलब है कि यह पायलट पहले एलायंस एयर और स्पाइसजेट के साथ जुड़ा था।

  • स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     

    इस घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है. स्कूल के शिक्षक और बच्च सदमे में हैं. स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक, पेलिशा एक होनहार स्टूडेंट थी.

     

    कर्नाटक: स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत
    फॉलो
    कर्नाटक के चामराजनगर (Chamarajanagara district) से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगान गाते समय एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया. स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मृतक छात्रा का नाम पेलिशा बताया जा रहा है. उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट में स्थित है. छात्रा इस स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, हर दिन की भांति सुबह में बुधवार को स्कूल की सभा हो रही थी, सारे बच्चे राष्ट्रगान गा रहे थे. इसी दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ गई.

    तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन…

    शुरुआत में स्कूल के शिक्षकों को लगा कि शायद उसे चक्कर जैसी कोई समस्या हो, लेकिन बाद में पेलिशा की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद शिक्षकों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने छात्रा की जान बचाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.

  • Class के बीच एक छात्र ने दूसरे छात्र पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई मौत

    Class के बीच एक छात्र ने दूसरे छात्र पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई मौत

     

     

    कानपुर : यहां न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक छात्र की कक्षा में ही हत्या कर दी गई। मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था। आरोपी और मृतक छात्र के बीच वारदात से एक दिन पहले किसी लड़क़ी से बातचीत को लेकर लड़ाई हुई थी।

    मृतक नीलेंद्र तिवारी की उम्र 15 साल और आरोपी की उम्र 13 साल है। शनिवार को दोस्तों ने उनका झगड़ा शांत करा दिया था, लेकिन सोमवार को क्लास में उनके बीच फिर टकराव हो गया। गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर निवासी जितेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में 15 वर्षीय बेटा नीलेंद्र तिवारी, बेटी राधिका तिवारी, पत्नी पूनम हैं। नीलेंद्र पड़ोस के ही प्रयाग विद्या मंदिर में 10 ए का छात्र था। सुबह करीब 10 बजे नीलेंद्र का अपनी ही कक्षा में पढऩे वाले सहपाठी से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे छात्र ने चाकू निकाली और नीलेंद्र के गले पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। एक के बाद एक कई वार होने से नीलेंद्र बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों में उसे मृत करार दिया।

  • जानिए किस जगह दिनदहाड़े सरकारी कांट्रेक्टर को गोलियों से भून डाला, हुई मौत

    जानिए किस जगह दिनदहाड़े सरकारी कांट्रेक्टर को गोलियों से भून डाला, हुई मौत

    पटियाला : पटियाला में गुरुवार को बड़ी वारदात घटित हुई। यहां सरकारी कांट्रेक्टर को एक मोटरसाइकिल सवार ने पांच गोलियां मारकर मार डाला। मृतक का नाम दर्शन सिंगला (55) है और वह सुनाम का रहने वाला था।

    दर्शन सिंगला की नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में एसएस सर्विस प्रोवाइडर नाम की कंपनी है। वह पीआरटीसी को ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर वरना कार में बेटे के साथ अपने दफ्तर पहुंचा। जैसे ही वह कार से उतरा, तो एक बाइक सवार ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दर्शन ने मैाके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया