Tag: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने  बजाय चुनावी बिगुल

  • हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

    हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

     

    नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविन्द्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से रामकुमार और रामपुर विधान सभा क्षेत्र से कौल नेगी को उम्मीदवार बनाया है।

    इससे पहले भाजपा ने बुधवार, 19 अक्टूबर को हिमाचल चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित 62 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के साथ ही भाजपा ने राज्य विधान सभा चुनाव के लिए सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

    आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

    प्रदेश में हर चुनाव में सरकार बदल जाने की परंपरा को बदलने और लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर राज्य में सरकार बनाने के मिशन में जुटी भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य होने के कारण इस पहाड़ी राज्य में भाजपा आलाकमान की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

  • हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने  बजाय चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने  बजाय चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    नई दिल्ली :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने आज प्रैस कांफ्रेंस करते हुए हिमाचल में चुनावों की तरीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग की टीमों ने हाल ही में हिमाचल और गुजरात का दौरा किया था।

    चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए मतदाता, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग जनों को भागेदारी महत्वपूर्ण है। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें। उन्होंने कहा, ‘सभी मतदान केंद्र सुगम, सुरक्षित और सहज होंगे। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रखे जाएंगे। पानी, वेटिंग शेड, टॉयलेट, लाइटिंग की सुविधा होगी।’

    चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘कुछ पोलिंग बूथ की कमान महिलाओं को दी जाएगी। घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग करने का अधिकार मिलेगा। वोट डालने में प्राथमिकता दी जाएगी। सहयोगी और व्हीलचेयर प्रदान किए जाएंगे। पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी मुहैया कराई जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘अपने उम्मीदवारों को जानने के लिए सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। ये नागरिकों का अधिकार है। उम्मीदवारों को प्रचार के दौरान तीन बार अखबारों और टीवी चैनल पर एड के जरिए अपराधिक जानकारी देनी होगी।’

    हिमाचल प्रदेश में सीटें
    हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद, भाजपा ने जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के साथ सरकार बनाई थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं। तब राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, जबकि तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।