Tag: हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा

  • हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    You are currently viewing हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    Traumatic road accident in Himachal’s Chamba, five killed, two others seriously injured

    हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

     

    गुरदासपुरः हिमाचल प्रदेश के चंबा-पांगी मार्ग पर रविवार सुबह सतरंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है, वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 लोग गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जिनमें 1 व्यक्ति करीब 2 महीने पहले अमेरिका से आया था। ये तीनों दोस्त किसी काम से सतरुंडी जा रहे थे।

    जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन में गुरदासपुर जिले के 3 व्यक्तियों सहित कुल 7 लोग सतरंडी की ओर जा रहे थे, वाहन चालक सतरुंडी के पास अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान राकेश कुमार, अमरजीत सिंह, मनोहर और राजीव शर्मा के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि हेम सिंह नाम का एक मृतक चम्बा का निवासी था।