जालंधर में चोरों की शर्मनाक करतूत, चोर मंदिर से चांदी नहीं काट पाए तो उखाड़ ले गए शिवलिंग, हिंदू संगठनों में भारी रोष
जालंधरः पंजाब में लगातार हो रही बेअदबी की घटनाओं के बीच महानगर के अंतर्गत आते जालंधर कैंट में सामने आया है, जहां चोरों ने एक मंदिर से शिवलिंग ही चोरी कर लिया है। जानकारी अनुसार कैंट के रामबाग स्थित श्मशान घाट के शिव मंदिर से वीरवार रात चोर शिवलिंग से चांदी काटने के प्रयास में विफल रहने पर पूरा शिवलिंग ही उखाड़ ले गए। जिससे लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं लोगों में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र निवासियों कहना है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
चोरी की वारदात की जानकारी देते मंदिर के प्रधान लकीर कुमार पप्पी का कहना है कि रामबाग में रोजाना नशेड़ी नशा करते हैं और शराब बेचते हैं। उन्होंने इस संबंधी कई बार पुलिस को सूचित भी किया है, लेकिन पुलिस के ढिलमुल रवैये के चलते चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर में ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिक्रयोग्य है कि चोर 2 महीने पहले भी इसी रामबाग श्मशान घाट के मंदिर में आकर शिवलिंग पर लगी करीब 4 किलो चांदी काटकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद चोर की गिरफ्तारी का दावा किया था लेकिन बाद में जांच पूरी नहीं की। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण चोरों ने अब इस मंदिर में शर्मनाक हरकत कर डाली है।







