Tag: हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद

  • ज्ञानवापी में एफ बार फिर से सर्वे का काम जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

    ज्ञानवापी में एफ बार फिर से सर्वे का काम जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

     

    ज्ञानवापी परिसर में आज दोपहर जुमे की नमाज भी अदा की जानी है. दोपहर 12:30 बजे से ही मस्जिद में नमाजी दाखिल होने लगते हैं. नमाजियों को कोई असुविधा ना हो और किसी तरह के विवाद के हालात पैदा ना हो इसी वजह से आज दोपहर 12:00 बजे ही सर्वे खत्म हो जाएगा.

    ज्ञानवापी में सर्वे जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

    ज्ञानवापी.

    वाराणसी में ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद परिसर के अंदर ASI का सर्वे जारी है. परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि आज जुमे की नमाज की वजह से सर्वे दोपहर 12 बजे तक ही चलेगा. परिसर में आज दोपहर जुमे की नमाज भी अदा की जानी है. दोपहर साढ़े 12 बजे से ही मस्जिद में नमाजी दाखिल होने लगते हैं. नमाजियों को कोई असुविधा ना हो और किसी तरह के विवाद के हालात पैदा ना हो, इसी वजह से सर्वे को जल्दी खत्म किया जाएगा.

    दरअसल अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि सर्वे से मस्जिद में होने वाली इबादत में किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए. पिछले साल हुई कोर्ट कमीशन के सर्वे की कार्यवाही भी इसी वक्त पर होती थी. जानिए सर्वे से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.

    • राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि सर्वे में सब स्पष्ट हो जाता है, तभी मुस्लिम पक्ष को ऐतराज है और तभी वो हाई कोर्ट गए. सभी सच सर्वे के बाद सामने आएंगे. सर्वे के लिए जो कोर्ट ने कहा बहुत अच्छी बात है. सर्वे से स्पष्ट होगा की ये मंदिर है. जैसे राम जन्मभूमि में सब स्पष्ट हुआ, वैसे ही वहां भी स्पष्ट हो जायेगा.
    • सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष के 16 लोग मस्जिद के अंदर मौजूद हैं. वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ़ से इन लोगों को सर्वे टीम के साथ रहने को कहा गया है. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया है.
    • ASI की सर्वे टीम ने वाराणसी प्रशासन को बताया कि हमें सर्वे का काम पूरा करने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं. ASI के ADG आलोक त्रिपाठी ने प्रशासन को बताया है कि अगर ज़रूरी हुआ और सुप्रीम कोर्ट से किसी तरह की रोक नहीं लगी तो आज जुमे की नमाज़ ख़त्म होने के बाद दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक उनकी टीम सर्वे का काम करना चाहेगी.
    • हिंदू पक्ष की ओर से पेश वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, ”ASI ही बता सकता है कि सर्वे पूरा करने में कितने दिन लगेंगे. अयोध्या में राम मंदिर का सर्वे पूरा करने में 7-8 महीने लग गए थे.”