हादसे ने दिया दूसरे हादसे को निमंत्रण ;अगर समय रहते हटा लेते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तो नही होती दूसरी दुर्घटना, जिम्मेदार कौन….
जालंधर ; अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल के सामने रात्रि में हुए एक हादसे में एक ट्रक किसी वाहन से टकराने के बाद रात्रि से आज दोपहर 4 बजे तक वही सड़क मार्ग को बाधित करते हुए बीच रास्ते खड़ा रहा । आने जाने वाले लोगों को दिन भर होती परेशानी के बीच अभी करीब 3:00 बजे जालंधर से अमृतसर की तरफ जा रहे एक जीप सड़क के बीच खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को बाहर निकाला अब प्रश्न ही उठता है कि अगर समय रहते पुलिसकर्मी या वाहन चालक किसी ने जिम्मेदारी निभाई होती और इस वाहन को सड़क से हटा दिया होता तो दूसरे हादसे से बचा जा सकता था ।आने वाले दिनों में धुंध और बढ़ती जाएगी। जिसके लिए प्रशासन को अभी से ऐसे हादसों से बचने के लिए योजना तैयार करने की जरूरत है ताकि सड़क मार्ग पर होने वाले हादसे कम किया जा सके।








