Tag: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल आज से हुआ शुरू

  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल आज से हुआ शुरू, किसान नेता घरों से हिरासत में लिए गए

    Ladowal toll Plaza started under police protection on orders of High Court farmers protest
    लाडोवाल टोन पर तैनात पुलिसकर्मी

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल आज से हुआ शुरू, किसान नेता घरों से हिरासत में लिए गए

     

    किसान यूनियनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल की बढ़ी कीमतों को लेकर धरना दिया हुआ था। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टोल खुलवाने का आदेश दिया था।
    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस ने लुधियाना के लाडोवाल टोल शुरू करवा दिया। पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर रेट कम करने की मांग को लेकर काफी समय से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
    वहीं किसान जत्थेबंदियों ने भी एलान कर दिया है कि वह किसी भी हालत में टोल प्लाजा नहीं शुरू होने देंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह लोगों की लड़ाई है और लोगों के लिए ही लड़ी जाएगी। पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह टोल पर भारी मात्रा में फोर्स लगा दी गई और बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ नेताओं को नजर बंद कर दिया है।