Tag: हवा में घुला जहर

  • पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    You are currently viewing पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    •  पंजाब में बीते दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30,000 का आंकड़ा पार कर गईं हैं, जबकि बुधवार को राज्य में पराली जलाने की 2,544 ताजा घटनाएं दर्ज की गईं. पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ हो गई है. पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. पंजाब में 2021 और 2022 की इसी अवधि (15 सितंबर से 15 नवंबर) में क्रमशः 67,020 और 45,464 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं थीं. राज्य में पिछले कुछ दिनों से फसल अवशेष जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं.

    पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गईं. जिससे 15 सितंबर के बाद से इस तरह की घटनाओं की संख्या 30,661 हो गई है. दिल्ली में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ माना जाता है.