Tag: हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

  • Dehli -NCR में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

    Dehli -NCR में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

     

    दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस महीने की शुरुआत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इसका केंद्र नेपाल बताया गया था. इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे.

    दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

    दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
     

    दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों की वजह से धरती काफी देर तक हिलती रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है, जबकि केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है.

    बता दें कि पिछले 15 दिन में यह दूसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप की तीव्रता 6 से अधिक मापी गई थी और केंद्र नेपाल बताया गया था.

    रविवार को पश्चिमी अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. करीब एक सप्ताह पहले भी अफगानिस्तान के इसी हिस्से में भूकंप के तेज झटकों की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप के झटकों की वजह से कई गांव तबाह हो गए थे.