Tag: हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है

  • पटियाला हिंसा पर बोले सांसद हंसराज हंस, कहा- आपसी भाईचारा कायम रखें, हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है

    You are currently viewing पटियाला हिंसा पर बोले सांसद हंसराज हंस, कहा- आपसी भाईचारा कायम रखें, हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है

    MP Hansraj Hans said on Patiala violence, said- maintain mutual brotherhood, we do not have to fight in the name of religion

    पटियाला हिंसा पर बोले सांसद हंसराज हंस, कहा- आपसी भाईचारा कायम रखें, हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है

     

    चंडीगढ़: बीते दिनों पटियाला में हुई हिंसा के बाद जहां विरोधी पार्टियां पंजाब सरकार की कारगुजारी पर सवाल उठा रहे हैं और सरकार पर लगातार बड़े हमले कर रही हैं। वहीं अब दिल्ली के नार्थ वेस्ट से सांसद व गायक हंसराज हंस ने पटियाला हिंसा की कड़ी निंदा करते लोगों से अपील करते कहा कि लोग पंजाब को खत्म नहीं होंने देंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपना भाईचारा कायम रखें, हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी धर्म के अंतगर्त आते हैं हम सबसे पहले हम पंजाबी हैं। ऐसे शरारती लोग पूरे देश में हैं लेकिन हमें धर्म के नाम पर लड़ना नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हमें पंजाब को एक साथ रखना है, बेशक आप लोगों ने दिल्ली को मेरी कर्मभूमि बना दिया है लेकिन मेरा दिल आज भी पंजाब में ही धड़कता है। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि आपस में भाईचारा बनाकर रहे। वहीं सरकार का कारगुजारी पर बोलते हुए हंस राज हंस ने कहा कि अगर अगर सरकार को इस घटना की पहले कोई सूचना मिली थी तो उन्हें कुछ करना चाहिए था। हालांकि सरकार अब भी एक्शन ले सकती है क्योंकि अपराधी व्यक्ति का कोई धर्म नहीं होता है।