Tag: हथियार बरामद

  • Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    You are currently viewing Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    In Jalandhar, police arrested 4 youths including Khalistani MP’s gunman, weapons recovered.

    Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने वारिस पंजाब के प्रमुख और सांसद अमृतपाल सिंह के निजी गनमैन रहे गुरभेज सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकडे़ गए आरोपियों के पास से पुलिसने भारी मात्रा में हथियार तथा मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जाते हुए पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों का रैकेट राज्य में सक्रिय था और एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरभेज को जेल भेज दिया है। वहीं, बाकियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गढ़शंकर, गुरभेज सिंह निवासी फिरोजपुर, सतिंदर सिंह , हरदेव सिंह निवासी होशियारपुर और भरत तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपी लखविंदर सिंह और हर्षदीप सिंह ड्रग्स और हथियारों का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं और वह वारिस पंजाब के के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलता था जोकि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में बंद था और इसी दौरान उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी से हुई। जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नवी बारादरी की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।

  • आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    You are currently viewing आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में बीते दिनों युवक को गोलियां मारने के आरोपियों को आज देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद तथा एक चोरी की बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक युवक पर गोलियां चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिहं भुल्लर ने बताया कि महावीर पर हमला बदलाखोरी के चक्कर में हुआ था। जिन लोगों ने महावीर पर हमला किया यह पेशेवर क्रिमिनल हैं। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि इनके टारगेट पर 4 लोग और भी थे, लेकिन इन्हें पकड़ लेने के बाद वह सेफ हो गए हैं। पुलिस ने चारों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।

    एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही अमना नामक व्यक्ति को स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के मामले में पकड़ कर जेल भेजा है। उसी ने इन्हें हमला करने के लिए डेढ़ लाख में 3 पिस्तौल उपलब्ध करवाए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियारों के लिए लिए पैसा फगवाड़ा के रहने वाले अमर बसरा हाल निवासी इटली ने दिए थे।

  • कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    You are currently viewing कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Two more murderers of Kabaddi player Sandeep Nangal Ambiya arrested from Delhi and UP, arms recovered

    कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

     

    जालंधरः पिछले महीने महानगर के अंतर्गत आते मल्लियां में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या के मामले में जालंधऱ और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गैंगस्टरों को काबू किया है, जिनमें से एक को दिल्ली तथा दूसरे आरोपी को यूपी से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शूटर विकास माहले तथा फौजी के रूप में हुई है। वहीं जालंधर देहात के एसएसपी स्वपन शर्मा ने दो गैंगस्टरों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आप्रेशन जारी है।

    बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक हरियाणा के गैंगस्टर कौशल चौधरी, संगरूर जेल में फतेह सिंह व अमित डागर और होशियारपुर जेल में बंद सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह वासी माधोपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से कुछ पर्सनल नंबर मिले थे, जिनकी मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

    जिक्रयोग्य है कि नकोदर के गांव नीवीं मल्लियां में 14 मार्च को सरेआम गोलियां मार कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया की हत्या करने वाले गुड़गांव के शॉर्प शूटर विकास माहले और साथी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शॉर्प शूटर माहले को जालंधर और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली और फौजी को रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। माहले से अवैध हथियारों की खेप बरामद हुई है। जालंधर की टीम ने दिल्ली की टीम के इनपुट पर आरोपी धरे हैं।