स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे DGP गौरव यादव बोले- जल्द काबू होगा अमृतपाल
अमृतसर : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सोमवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अमृतपाल सिंह को जल्द पकड़ लेंगे। डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई के मंसूबों को पंजाब में सफल नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के लोग विकास और शांति चाहते हैं।








