स्पाइसजेट विमान के ऑटो पायलट सिस्टम में आई थी तकनीकी खामी, विमान को वापस लौटाना पड़ा दिल्ली
स्पाइसजेट के ऑटो पायलट सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली नासिक फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाना पड़ा।

- दिल्ली नासिक की उड़ान पर था स्पाइसजेट का विमान
- ऑटोपायलट सिस्टम में आई थी तकनीकी खामी
- विमान को वापस लौटाना पड़ा था दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन सतर्कता की वजह से हादसा टल गया। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से नासिक की उड़ान पर था कि बीच हवा में ही तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी की वजह के बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाना पड़ा। धिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) गुरुवार को ऑटोपायलट में खराबी के कारण एयर टर्नबैक में शामिल हो गया।
सभी यात्री सुरक्षित
डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) आज सुबह एक ‘ऑटोपायलट’ सिस्टम में खराबी की वजह से बीच में लौट आया। उन्होंने कहा कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित उतरा गया है।स्पाइस जेट के अधिकारियों का कहना है कि क्रू मेंबर्स को जैसे ही तकनीकी खामी का पता चला विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला हुआ। दिल्ली में विमान की सामान्य लैंडिंग कराने में कामयाबी मिली। सभी यात्री सुरक्षित हैं।







