स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने वाले 2 आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

MBD WEB NEWS: जालंधर : पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 कमिश्नरेट जालंधर ने लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गुरदेव कुमार उर्फ काला पुत्र चरण दास निवासी मकान नंबर ईएस-332 गली नंबर 02 आबादपुरा जालंधर, सोनू पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल निवासी मकान नंबर ईएस-803, गली नंबर 01 आबादपुरा जालंधर के रूप में हुई है जिन्होंने हथियारों से लैस होकर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नकोदर रोड, जालंधर में घुसकर स्कूल के प्रिंसिपल संत राम कटारिया पुत्र शामा राम निवासी अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जालंधर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। उसके शरीर को बुरी तरह काटने के बाद भाग निकले । उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा जायेगा। और आरोपियों से और गहनता से पूछताछ की जाएगी।







