बेखौफ लुटेरों ने Retired पुलिसकर्मी के घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर हुए फरार
ऐसा ही एक मामला जिले के अन्तर्गत आते जगराओं से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीती रात एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से करीब 11 लाख के सोने के आभूषण, 37 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड पुलिस कर्मी दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों से मिलने सुनाम गए हुए थे। इस दौरान जब वह वापस आए तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांदी के जेवर, नगदी, एलसीडी और गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान गायब था।
पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त मामले की जांच दाखा थाने के ASI Tarsem Singh कर रहे हैं।







