जानिए किस देश का एयर सिस्टम हुआ ठप, सैकड़ों फ्लाइट्स पर पड़ा असर
वाशिंगटन : अमेरिका की सभी उड़ान सेवाएं तकनीकी गड़बड़ी की वजह से प्रभावित होने की खबर है। बड़ी संख्या में यात्रियों का हुजूम एयरपोर्ट पर है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कम से कम 400 उड़ान सेवाएं लेट हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर ने यात्रियों को इसमें लंबी देरी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है, साथ ही कमांड सिस्टम से यह भी स्वीकार किया है कि फिलहाल इस समस्या का कोई समाधान नहीं है। रिपोट्र्स के मुताबिक फि़लाडेल्फिय़ा, ताम्पा और होनोलूलू सहित कई हवाई अड्डों से उड़ानें भरने वाली फ्लाइट्स लेट हैं।
इसके अलावा, वर्जीनिया, अर्लिंगटन में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन हवाई अड्डे पर भी देरी हो रही है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रहीं।








