Tag: सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम

  • Jammu & Kashmir: पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकियों के जारी किए स्केच , सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम

    Jammu & Kashmir: पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकियों के जारी किए स्केच , सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम

     

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा में सक्रिय तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. इन आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी देने में मदद करने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं.

    Jammu Kashmir: डोडा हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी, सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम

    पुलिस ने डोडा में सक्रिय तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं
    पुलिस ने डोडा में सक्रिय तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. साथ ही इन आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है. लोगों को जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं.

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये तीनों आतंकी डोडा और देसा इलाके के ऊपरी इलाकों में घूम रहे हैं. ये वहीं आतंकी हैं जो देसा के उरार बागी इलाके में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं में शामिल थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आम जनता से इनकी मौजूदगी की जानकारी देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आतंकी के बारे में जानकारी देने पर 5 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

    आतंकवादियों की सूचना इन नंबरों पर दें

    • एसएसपी डोडा – 9541904201
    • एसपी मुख्यालय डोडा – 9797649362, 9541904202
    • एसपी ओपीएस डोडा – 9541904203
    • डीवाईएसपी दार डोडा -9541904205
    • उप. एसपी मुख्यालय डोडा- 9541904207
    • एसएचओ पीएस डोडा -9419163516, 9541904211
    • एसएचओ पीएस देसा – 8082383906
    • आईसी पीपी बागला भारत – 7051484314, 9541904249
    • पीसीआर डोडा – 01996233530, 7298923100, 9469365174, 9103317361