Indigo-Vistara और Air India सहित 30 विमानों को Bomb से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां High Alert पर
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंडिगो एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को उसके चार विमानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला है। वे 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75 (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) हैं। अलर्ट के बाद हमने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इन उड़ानों के यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए। वहीं, एक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को धमकी मिली थी।
जिसके बाद एयरलाइन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया और नियामक अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को संचालित होने वाली उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया और उनके निर्देश के मुताबिक सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे।
जिक्रयोग्य है कि बीते एक सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों की 120 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा था कि बम की धमकी अफवाह है, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में रखना शामिल है।







