Tag: सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश

  • सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    Public leader Subhash Goria attempted suicide, know what is the whole matter…
      सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…
     

    जालंधरः हिंदू संगठनों से जुडे नेताओं को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पिछले एक महीने से शहर के  नेता सुभाष गोरिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर को भी थी। गोरिया ने कहा कि उन्हें लगातार विदेशी नंबर से परिवार समेत जान से मारने की धमकियां मिल रही है। लेकिन कई बार पुलिस अधिकारियों समक्ष पेश होने के बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया। जिसके बाद आज  नेता सुभाष ने अपनी वीडियो बनाकर वायरल कर दी कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने वाला है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उन्हें और उनके परिवार को हिरासत में लिया।

    बता दें कि 23 नवंबर को गोरिया को विदेशी नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में करवाई थी। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर खालिस्तानी रेफरेंडम नामक आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। गोरिया का कहना है कि इतनी बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।