Tag: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

  • सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की हैं। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है। इससे पहले शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना एक गलत परंपरा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत का रुख करने को कहा था।

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तब के आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन राउज ऐवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। सिसोदिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी को अवैध बताया था और सर्वोच्च अदालत से हस्तक्षेप की मांग की थी। कोर्ट ने निचली अदालतों के विकल्प को अपनाने की सलाह देते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।