सुनाम में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर में दबाया… पढ़ें पूरी खबर
सुनामः सुनाम के अंतर्गत आते गांव बख्शीवाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही दबा दिया। जिसके बाद महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवा दी। मृतक युवक की पहचान काला सिंह निवासी गांव बख्शीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बख्शीवाला के रहने वाले गरीब परिवार का नौजवान काला सिंह पिछले एक महीने से लापता था। परिवार द्वारा उसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस को लिखाई गई थी। जब पुलिस द्वारा केस की जांच की गई तो उक्त नौजवान की लाश घर के अंदर से ही बरामद की गई। इसके बाद सारे गांव वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे गांव में शोर मच गया।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपनी पति का कत्ल करके उसे घर अंदर बने फ्लश टैंक में दफना दिया। फिलहाल कत्ल का कारण पत्नी ने अवैध संबंध बताए जा रहे है। पत्नी का यह कारनामा देख कर पूरा गांव दहशत में है कि आखिर उसने फ्लश टैंक के अंदर पति की लाश कैसे दबाई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।







