Tag: सुधीर सूरी मर्डर केस के बाद सतर्क हुई केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची…

  • सुधीर सूरी मर्डर केस के बाद सतर्क हुई केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची…

    सुधीर सूरी मर्डर केस के बाद सतर्क हुई केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची…

     

    अमृतसर : शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी के मर्डर का मामला तेजी से गंभीर रुख लेता जा रहा है। नइ मामले में अब सेंट्रल एजेंसियों की एंट्री हो गई है। आज दिल्ली से सेंट्रल एजेंसियों के बड़े अधिकारी अमृतसर पहुंचे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी सुधीर सूरी के मर्डर के आरोपी सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी से पूछताछ करेंगे।

    वहीं शिवसेना (टकसाली) ने आज पूरे राज्य में बंद की अपील की है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी बीच अमृतसर में माहौल तनापवूर्ण बना हुआ है। सूरी के समर्थकों ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी। जिसके बाद जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

    वहीं सुधीर सूरी के पोस्टमार्टम के लिए परिवार ने 4 मांगे रखी हैं। इनमें सूरी को शहीद का दर्जा देने, हत्याकांड की CBI जांच, एसीपी नॉर्थ और 2 SHO को सस्पेंड किया जाए।