Tag: सीमा के 200 मीटर अंदर मिला क्वाडकॉप्टर

  • पंजाब में बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में ड्रोन का पता लगाया, सीमा के 200 मीटर अंदर मिला क्वाडकॉप्टर

    पंजाब में बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में ड्रोन का पता लगाया, सीमा के 200 मीटर अंदर मिला क्वाडकॉप्टर

    सीमा के 200 मीटर और बॉर्डर फैंसिंग लाइन के 50 मीटर दूर मिला यह ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है।

    बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में ड्रोन का पता लगाया।
    बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में ड्रोन का पता लगाया
    पंजाब के अमृतसर सेक्टर में मंगलवार 18 जनवरी को भारत-पाक बॉर्डर पर 200 मीटर अंदर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानाें ने एक ड्रोन का पता लगाया है। सीमा के 200 मीटर अंदर और बॉर्डर फैंसिंग (तार) लाइन के 50 मीटर दूर यह ड्रोन मिला है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर ने बाताया कि यह ड्रोन एक क्वाडकोप्टर है।
    बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पंकज सिंह ने बताया था कि एक दिसंबर तक पाकिस्तान की तरफ से 67 बार ड्रोन आया। पाकिस्तान की एजेंसी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में हथियारों और हेरोइन की खेप भेजने के लिए इस्तेमाल करता है। दूसरी ओर एक दिसंबर को गुरदासपुर के दीनानगर इलाका में 900 ग्राम आरडीएक्स बरामद किए जाने के बाद बीएसएफ अलर्ट पर है