Tag: सीबीआई जांच की करेंगे मांग

  • गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

    You are currently viewing गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

    Sidhu Musewala’s parents reach Chandigarh to meet Home Minister Amit Shah, will demand CBI inquiry

    गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मामला गर्मा गया है। जिसके तहत सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने के लिए आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। यह मुलाकात दोपहर 3 बजे के करीब हो सकती है। जानकारी अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान परिवार सीबीआई जांच की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके इस मामले की जांच कर सच्चाई बाहर लाई जाए।

    गौरतलब है कि 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला की हत्या हुई थी। 30 मई को परिवार ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम की परमिशन नहीं दी। जिसके बाद गृह सचिव अनुराग वर्मा ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को लेटर लिखा। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हुआ। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया था।

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच फिलहाल पंजाब पुलिस कर रही है। जिसकी निगरानी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान कर रहे हैं। इसमें आईजी जसकरन सिंह, एआईजी गुरमीत चौहान समेत कुल 5 मेंबर शामिल किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस कोई बड़ा खुलासा नहीं कर सकी है।