Tag: सीएम बघेल ने जताया दुख

  • छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

    You are currently viewing छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

    Chhattisgarh government helicopter crashed, two pilots died, CM Baghel expressed grief

    छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

     

    छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एयरपोर्ट पर राज्य सरकार का एक हेलीकॉप्टर वीरवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शहर के माना क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अग्रवाल ने बताया कि  दोनों पायलट वीरवार रात लगभग 9.10 बजे विमानतल में ‘फ्लाइंग प्रैक्टिस’ में थे तभी यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके मुताबिक, घटना के बाद दोनों पायलटों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    शुरुआती जानकारी अनुसार, “हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। और तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सही कारणों का पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।’’इधर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलटों की मौत पर दुख जताया है।

     

    बघेल ने ट्वीट कर कहा, “अभी रायपुर में हवाई अड्डे पर सरकारी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल एवं दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। ओम शांति।’