Tag: सीआईए स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता

  • सीआईए स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, 500 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing सीआईए स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, 500 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    Big success in the hands of CIA staff, drug smuggler arrested with 500 grams of heroin

    सीआईए स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, 500 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

     

    जालंधरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक पेशेवर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसक् पास 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 10 मामले दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पड्डा (32) पुत्र तलविंदर सिंह निवासी खडूर साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम ने माडल हाऊस माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान बबरीक चौक की ओर से मोटरसाइकिल सवार को आते देख पुलिस को शक हुआ, जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उससे 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बता दें कि आरोपी जालंधर में नशा सप्लाई करने के लिए आया था जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।