Tag: सिरसा के गांव तख्तमल- चौटाला में NIA ने मारा छापा

  • सिरसा के गांव तख्तमल- चौटाला में NIA ने मारा छापा 

    सिरसा के गांव तख्तमल- चौटाला में NIA ने मारा छापा

     

     

    सिरसा : सिरसा जिले के डबवाली और कालांवाली क्षेत्र के युवाओं के गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल और डबवाली के चौटाला में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में काफी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। जिसके पश्चात एनआईए टीम अभी आगे की कार्रवाई कर रही है।

    जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात को एनआईए के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में करीब 10 अधिकारियों की टीम सिरसा में पहुंची थी। टीम ने तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह जग्गा के घर छापा मारते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान जगसीर सिंह के घर से 315 बोर राइफल, 12 बोर बंदूक, 315 बोर कट्टा और 127 कारतूस बरामद हुए हैं।

    वहीं टीम ने चौटाला में छोटू भाट के घर पर कार्रवाई करते हुए वहां दो वॉकी टॉकी, 32 बोर रिवॉल्वर और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है।