Tag: सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

  • सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

    You are currently viewing सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

    Rahul Gandhi to meet Sidhu Musewala’s family on Tuesday

    सिद्धूमूसेवाला के परिवार के साथ मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी

     

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में सियासत गर्मा गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे और दिवंगत पंजाबी गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए। मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी हैं।

    बता दें कि इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान सहित कई बड़े नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। वहीं बीते दिनों मूसेवाला के माता-पिता ने चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दो दिन पहले मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की थी। हालांकि भाजपा का कहना था कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय है। अगर पंजाब सरकार सिफारिश करे तो केंद्र जांच करवाने के लिए तैयार है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी मूसा गांव पहुंचकर परिवार से दुख जताया था।

    गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरा भाई और एक दोस्त भी घायल हो गया जो मूसेवाला के साथ थार में कहीं जा रहे थे।