साजिश हुई नाकाम; त्योहार के सीजन के मध्य पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकामः लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी पकड़े- भारी मात्रा में हथियार बरामद
अमृतसर : त्योहारी सीजन में पंजाब को दहलाने की साजिश को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नाकाम कर दिया है। स्पेशल ऑपरेशन सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Two terrorists of Lashkar e Taiba caught: दोनों आरोपी जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं। स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपियों के कब्जे से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद हुई है। यह लोग पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
गौर हो कि सीमा पार बैठे आतंकी अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे और आए दिन घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावाा ड्रोन से माध्यम से भी आए दिन नशा और हथियारों की तस्करी की जा रही है, जिसे समय-समय पर बीएसएफ के जवानों की ओर से नाकाम भी किया जा रहा है।








