सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के लिए स्थगित
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनके सम्मान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शनिवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर स्थगित किया गया है। अब यात्रा कल दोपहर बाद जालंधर के खालसा कॉलेज मैदान से शुरू होगी।
इससे पहले रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी, जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया था कि इस वजह से यात्रा कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है।
संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, वह जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे। सदन में अनुशासन से बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी।
नई दिल्ली आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, वह जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे। सदन में अनुशासन से बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी।








