Tag: सर्च ऑपरेशन जारी

  • खदान धंसने की घटना के अब तक 11 लोगों के शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

    मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल से अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं. एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं.

     

     

     

    मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल से अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं. एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं. हनहथियाल के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मौदरह गांव में पत्थर की खदान के मलबे से खोज और बचाव दलों ने तीन और शव बरामद किए. इसी के साथ अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

    इससे पहले हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह सात बजे तक इनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे. उन्होंने कहा था कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है. मंलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम वहां पहुंची, जिसमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं.

     

    लालरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से चार एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया.

    4 मजदूर पश्चिम बंगाल के

    मिजोरम हादसे में जिन 8 मजदूरों की मौत हुई, उनमें से 4 मजदूर पश्चिम बंगाल के हैं. इनके शव बरामद हो चुके हैं. मृतकों की पहचान 25 साल के मदन दास, 21 साल के राकेश विश्वास, 22 साल के मिंटू मंडल और 25 साल के बुद्धदेव मंडल रूप में हुई है. तीनों मृतक बुद्धदेव, मिंटू और राकेश तेहट्टा के कालीतला पारा इलाके के रहने वाले थे, जबकि मदन दास उत्तर 24 परगना के छपरा के पिपरागाछी इलाके का रहना वाला था.

    कब हुआ हादसा

    इससे पहले, हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया था कि यह हादसा सोमवार दोपहर तीन बजे हुआ, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि 12 अन्य मलबे में फंस गए.

  • एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नदिगाम गांव में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया है. वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा गांव में तलाशी अभियान जारी है. आतंकी सेब के बागों में छिपे हुए हैं.

    श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नदिगाम गांव में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया है. वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा गांव में तलाशी अभियान जारी है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि 1 आतंकवादी इस मुठभेड़ में मारा गया है.

    सेब के बागों में छिपे हैं आतंकी

    उन्होंने कहा कि चल रहे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जो क्षेत्र के सेब के बागों में छिपा हुआ था. बागों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया. वहीं, इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही नदीगाम के बागों की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

    मरने वाले आतंकी की नहीं हुई पहचान

    उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान पार्टी ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की. वहां से गोलीबारी शुरू हो गई और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को मार गिराया है, अभी उसकी पहचान के बारे में पुलिस ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर बुधवार सुबह शुरू हुआ था.

    अभी और आतंकियों के छिपने की है सूचना

    सूत्रों ने बताया कि इनपुट यह है कि इलाके में 2 से 3 आतंकवादी और छिपे हुए हैं. उनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि इस वर्ष अब तक की यह 12वी मुठभेड़ हैं और अब तक सुरक्षाबलों ने 22 आतंकवादियों को मारने में सफलता हासिल की है. ख़ास बात यह है कि इन मारे गए आतंकियों में 8 पाकिस्तानी थे. ग़ौरतलब हैं कि इस वर्ष अब तक की यह 12वी मुठभेड़ हैं और अब तक सुरक्षाबलों ने 22 आतंकियों को मारने में सफलता हासिल की है. ख़ास बात यह है कि इन मारे गए आतंकियों में 8 पाकिस्तानी थे.