Tag: सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं होंगी प्लास्टिक वाली पानी की बोतलें… पढ़ें पूरी खबर

  • मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं होंगी प्लास्टिक वाली पानी की बोतलें… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं होंगी प्लास्टिक वाली पानी की बोतलें… पढ़ें पूरी खबर

    Another big decision of the government, plastic water bottles will not be used in government programs… read full news

    मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं होंगी प्लास्टिक वाली पानी की बोतलें… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब की जनता से किए गए वायदों को पूरा किया जा रहा है और मुख्यमंत्री द्वारा लगातारा नए फैसले किए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को मान सरकार द्वारा एक और बड़ा फैसला किया गया, जिसके तहत अब सरकारी कार्यक्रमों में पानी की प्लास्टिक वाली बोतलों पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार के आदेशों के बाद यह पाबंदी पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है।

    जानकारी अनुसार पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने सरकारी आयोजनों में गुलदस्ते एवं प्लास्टिक की बोतलों में पैक पानी का इस्तेमाल बंद करने का आदेश जारी किया है। प्रदेश में अब किसी भी कार्यक्रम में प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग नहीं होगा। इस संबंध में पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखा गया है। पत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक समारोहों में प्लास्टिक की बोतलों में पैक पानी के इस्तेमाल को रोकने की अपील की है।