Tag: सफेद होता खून; दिलदहलाने वाली वारदात

  • सफेद होता खून; दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या

    You are currently viewing जालंधऱ में हुई दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या

    Shocking incident in Jalandhal, Kaliyugi sons killed father with sharp weapons
    सफेद होता खून; दिलदहलाने वाली वारदात, कलयुगी बेटों ने की पिता की तेजधार हथियारों से हत्या
     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते करतारपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां पैसों के विवाद में कलयुगी बेटों ने अपने पिता की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जयराम शर्मा निवासी वार्ड नंबर 2 सुक्खा नगर, जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई है। वही, आरोपियों की पहचान ललतू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों कुछ समय पहले बिहार से अपने पिता को मिलने के लिए जालंधर आए थे।

    जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में जगीर सिंह ने जयराम उनके पास 20 साल से खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। कुछ समय से उसके दोनों बेटे लल्तू व राजेश उससे मिलने आए हुए थे। सुबह जब वह हवेली (पशु रखने वाली जगह) गया और जयराम को आवाज लगाई तो आगे से कोई जवाब नहीं आया। हवेली के कमरे में जाकर देखा तो जयराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला और दोनों बेटे व सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।