Tag: सतलुज दरिया से 1

  • आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, सतलुज दरिया से 1,45 लाख लीटर लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट

    You are currently viewing आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, सतलुज दरिया से 1,45 लाख लीटर लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट

    Excise department got a big success, 1.45 lakh liters of Lahan recovered from Sutlej river, destroyed on the spot

    आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, सतलुज दरिया से 1,45 लाख लीटर लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट

     

    लुधियानाः पंजाब में अवैध शराब के बढ़ते मामलों को लेकर आबकारी विभाग की ओर से लुधियाना में बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। इस तलाशी अभियान के दौरान 1 लाख 45 हजार लाहन बरामद की गई है जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बता दें कि‘लाहन’का उपयोग देशी शराब बनाने में किया जाता है। आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कराधान और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए सतलुज के किनारों पर गैरकानूनी तौर पर शराब निकालने पर रोक लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सुबह 5 बजे से एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया।

    इस तलाशी अभियान की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना जिले के भोलेवाल, जदीद, भोड़े, तलवण, राजापुर, भागीआ, खहिरा बेट, उच्चा पिंड धगेड़ा, भूंदड़ी, संगोवाल, मीउवाल गोरसियां, हाकमराय बेट, बागिआं और बुर्ज के लगभग 27 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी मुहिम को अंजाम दिया गया। इस दौरान लगभग 1,45,लाख लीटर लाहन बरामद की गई जिसे मौके से नष्ट कर दिया गया। 18 से अधिक अस्थाई चूल्हे जिनका प्रयोग भट्टी के तौर पर किया जाता था और इनके लिए इस्तेमाल की जाने वाली 8 क्विंटल लकड़ी भी मौके पर नष्ट की गई। 6 बड़े लोहे के ड्रम, 2 बर्तन और तीन पाईपें जब्त कर ली गईं है। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तलाशी अभियान में शामिल आबकारी और पुलिस टीमों को बधाई देते हुए विभाग को अवैध शराब व्यापार और संचालन के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है।