Tag: सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

  • सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    You are currently viewing खन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    Tragic road accident in Khanna, bullet rider dies after being hit by truck

     सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    खन्नाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुमित अपनी बुलेट बाइक पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था कि मंडियाला कलां के पास ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए और उनके बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का शौक था। इसलिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। कुछ समय पहले ही भारतीय सेना में उसकी सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन वह फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में दमकल विभाग में कार्यरत हैं। और 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।