Tag: श्री मुक्तसर साहिब में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने से स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की हुई मौत; छोटा भाई गंभीर

  • श्री मुक्तसर साहिब में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने से स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की हुई मौत; छोटा भाई गंभीर

    श्री मुक्तसर साहिब में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने से स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की हुई मौत; छोटा भाई गंभीर

     

    श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब में हुए सड़क हादसे में सगे बहन-भाई की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जब यह तीनों जलालाबाद रोड यादगारी गेट नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह भयानक हादसा हो गया। मृतक भाई-बहनों की पहचान 10वीं कक्षी में पढ़ने वाले गुरसेवक सिंह (15) पुत्र हरिंदर सिंह और उसकी बहन प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई नवतेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे टीम सहित पहुंची डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।