Tag: श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

  • श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

    You are currently viewing श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

    Devotees leave for Pakistan on the occasion of 553rd Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji

    श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

     

     

    अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर रविवार को एक यात्रियों का जत्था ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए रवाना किया गया। अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान यह जत्था पाकिस्तान में अलग-अलग गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद वे भारत वापिस लौटेगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते जत्थे में जाने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि उनके मन में बहुत चाव है कि वह पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर सिख की इच्छा होती है कि वह बिछड़े गए गुरुद्वारों के दर्शन करें। वे बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें यह अवसर मिल रहा है।

    जानकारी के अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजी गए जत्थे में 910 श्रद्धालुओं को वीजे प्राप्त हुए हैं। इस संबंधी जानकारी देते एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने कहा कि 1496 तीर्थयात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन को भेजे गए, जिसमें से 910 तीर्थयात्रियों को दूतावास ने वीजा जारी किया है। उन्होंने कहा कि दूतावास की ओर से 586 तीर्थयात्रियों को वीजा नहीं दिया गया। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि सिख तीर्थयात्रियों का वीजा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है। तीर्थयात्रियों को वीजा नहीं मिलने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।