जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल
जालंधरः बीते दिनों महानगर के अंतर्गत आते अशोक बिहार नगर में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी रविवार को महानगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लूटपाट सहित चोरी के मामले दर्ज हैं। थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते पुलिस थाना डिवीजन नंबर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार में लूट करने वाले गांव जिंदा निवासी अविनाश उर्फ अवि को गिरफ्तार किया गया गया है।उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों अशोक विहार निवासी विकास शर्मा काम करके लौट कर घर जा रहा था। रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो अविनाश उर्फ अवि ने उसे घेर लिया।
आरोपी ने उसे चाकू निकाल कर डराना शुरु कर दिया। इसके बाद वह विकास के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। विकास की शिकायत पर मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सौंपा गया। राकेश कुमार ने शिकायत मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की पहचान हो गई। छापा मारकर अविनाश को गिरफ्तार किया गया।







