विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की 17 अप्रैल को हुई नाइट, पुलिस ने आयोजक कंपनी व पायलट पर दर्ज किया केस.. जाने क्या है कारण
फगवाड़ाः बीती 17 अप्रैल को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पड़ती एक यूनिवर्सिटी में हुए मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांज की नाइट विवादों में घिर गई है। वहीं फगवाड़ा पुलिस ने इस नाइट का आयोजन करने वाली आयोजक कंपनी और दिलजीत दोसांझ को लेकर आयोजन स्थल तक लेकर आने वाले हैलीकाप्टर पायलट पर आदेशों का पालन न करने का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने एसडीएम फगवाड़ा द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन नहीं करने पर सारेगामा कंपनी पर आयोजन के लिए जितने समय की मंजूरी ली थी उस समय से एक घंटा ज्यादा तक आयोजन चलाने तथा इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ को यूनिवर्सिटी में लाने वाले हेलिकाप्टर के पायलट को जिस जगह की मंजूरी मिली थी उक्त स्थान पर हेलिकाप्टर ना उतार कर बल्कि अपनी मर्जी से किसी अन्य स्थान पर उतार दिया। जिसके बाद पुलिस नेसारेगामा कंपनी और हेलिकाप्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







