जालंधऱ में बेखौफ लुटेरे, घर के बाहर बैठे ज्वेलर से स्नैचिंग कर ले गये सोने की चेन, विरोध करने पर भागे.. पढ़ें पूरी खबर
जालंधरः महानगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शक्ति नगर में रविवार सुबह उस वक्त सामने आया जब घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक ज्वेलर कमल से बाइक पर आए दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली, परन्तु ज्वेलर द्वारा विरोध करने पर लुटेरे सोने की आधी चेन लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
घटना की जानकारी देते ज्वेलर बिट्टू मल्होत्रा सुबह सैर करके लौटे थे। वह शक्तिनगर स्थित घर पहुंचकर बाहर बैठकर समाचार पत्र पढ़ने लगे। इतने में एक बाइक पर दो युवक आए। एक नीचे उतरकर उनसे आगे का रास्ता पूछने लगा जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। इसी बीच मौका पाकर नीचे उतरे स्नैचर ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। बिट्टू मल्होत्रा ने फुर्ती दिखाते हुए चेन को पकड़ लिया और लुटेरे को चुनौती दी। छीनाझपटी में चेन टूट गई और लुटेरा आधी गोल्ड चेन लेकर ही बाइक स्टार्ट किए खड़े साथी के साथ भाग निकला।
ज्वेलर द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। स्नैचिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें लुटेरे चेन झपटते और भागते हुए साफ नजर आए हैं। घटना की जांच की जा रही है।







