Tag: विदेश भागने की तैयारी में था गैंगस्टर

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मिली एक और कामयाबी; फरार दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, विदेश भागने की तैयारी में था गैंगस्टर

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मिली एक और कामयाबी; फरार दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, विदेश भागने की तैयारी में था गैंगस्टर

     

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैगस्टर दीपक टीनू को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया. दीपक टीनू सीआईए इंचार्ज की कस्टडी से फरार हो गया था.

     

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में फरार दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, विदेश भागने की तैयारी में था गैंगस्टर

    दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में फरार आरोपी दीपक टीनू को दबोचा
     

    पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मामले में फरार एक आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैगस्टर टीनू को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया. दीपक टीनू सीआईए इंचार्ज की कस्टडी से फरार हो गया था. उसे मानसा सीआईए के इंचार्ज प्रितपाल के आवास पर कस्टडी में रखा गया था, जहां से वह भाग निकला था. प्रितपाल उसे उसकी प्रेमिका से मिलाने के लिए लेकर गया था, जहां वह उन्हें चकमा देकर भागने में कामयाब रहा था.

    पहले आशंका जताई जा रही थी कि गैंगस्टर दीपक टीनू विदेश भाग गया है. इसके लिए पुलिस ने एयरपोर्ट के रिकॉर्ड भी चेक किए थे. 1 अक्टूबर को कस्टडी से फरार होने के बाद पुलिस ने लगभग अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रजिस्टर की छानबीन की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था. इसके बाद स्पेशल सेल को लगा कि वह भारत में ही कहीं छुपा है. टीनू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एक नामजद आरोपी है. पुलिस ने टीनू का पता लगाने के लिए उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ की, जिसने बताया था कि वह आखिरी बार राजस्थान में मिले थे.

    टीनू की प्रेमिका ने खोले राज

    गैंगस्टर टीनू की प्रेमिका जतिंदर कौर ने यह भी बताया था कि उसने उसे मालदीव की टिकट दी थी. जतिंदर कौर ने बताया था की टीनू ने उसे विदेश भागने के प्लान के बारे में बताया था, लेकिन वह विदेश भागने में असफल रहा. कस्टडी से भागने के बाद टीनू ने अपनी प्रेमिका को भी मालदीव पहुंचने के लिए कहा था. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने टीनू के फरार होने के बाद उसकी प्रेमिका और लुधियाना में एक जिम मालिक को गिरफ्तार किया था, जिसने गैंगस्टर को भागने में मदद की थी.