Tag: विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर 7 लाख की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार..

  • विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर 7 लाख की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार..

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर 7 लाख की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार..

    चंडीगढ़ -पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बलजीत सिंह तरनतारन में ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में तैनात है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बलजीत सिंह (नंबर 111, बीआर) को शऱणजीत सिंह जिम्मी निवासी माडल टाऊन, खरड़ जिला एसएएस नगर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। बलजीत पहले भी एनडीपीएस केस में निलंबित किया गया था।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उक्त पुलिस कर्मी उसके पिता एवं माता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। ये रिश्वत 7 लाख एवं 3 लाख दो किश्तों में दी जानी थी। प्रवक्ता ने बताया कि जब आऱोपी 7 लाख की रिश्वत ले रहा था तब उसे गवाहों की माैजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।