Tag: वाराणसी : PM मोदी के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

  • वाराणसी : PM मोदी के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

    वाराणसी : PM मोदी के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के वाराणसी के दौरे पर हैं और दौरे के पहले दिन संसदीय क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे. इस दौरे के दौरान वह वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे.

    वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, एम्बुलेंस जाने के लिए रोका काफिला

    PM मोदी ने रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को दिया रास्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को दो दिन के वाराणसी के दौरे पर हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. साथ ही पीएम नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा वह कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

    ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने अपने रोड शो के दौरान किसी एम्बुलेंस को रास्ता दिया है. पहले भी उन्होंने काफिले को रोककर एम्बुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया है.पिछले साल दिसंबर में ही पीएम मोदी के एक काफिले के दौरान एम्बुलेंस आ गई थी, और उसके लिए भी रास्ता दिया गया था. 1 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी गुजरात के अहमदाबाद में एक मेगा रोड शो कर रहे थे और यह करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो था. इस दौरान काफिले को किनारे कर एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया.

    काशी तमिल संगमम 2.0 का शुभारंभ आज

    इसी तरह पिछले साल ही 30 सितंबर को पीएम मोदी जब अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे तभी उन्होंने काफिले में फंसी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया. पिछले साल नवंबर में भी पीएम मोदी जब हिमाचल के चंबी के दौरे पर थे और उनके काफिले के दौरान एक एम्बुलेंस फंस गई थी तो उन्होंने काफिले को रुकवाकर उसके लिए रास्ता दिलवाया था.