वायुसेना के लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटना का शिकार ,हादसे में 3 कई हुई मौत, पायलट सुरक्षित..
राजस्थान में आसमान से आई हादसे की वजह बारिश नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।
राजस्थान में आसमान से आई हादसे की वजह बारिश नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहाँ वायु सेना का मिग- 21 विमान दुर्घटना ग्रस्त होकर रिहायशी क्षेत्र में गिरा। इस हादसे में 3 लोगो की मृत्यु हो गई , हालंकि दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे।
घटनास्थल पर जुटे बड़ी संख्या में लोग
हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी के मुताबिक कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।








