Tag: लोगों में डर का माहौल..

  • पाकिस्तान में आने वाले भूकंप ने हिला दिया उत्तर भारत, लोगों में डर का माहौल…

    पाकिस्तान में आने वाले भूकंप ने हिला दिया उत्तर भारत, लोगों में डर का माहौल…

     

     

    नई दिल्ली : आज दोपहर 12:58 बजे उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की जानकारी प्राप्त हुई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 आंकी है और इसके केंद्र को पाकिस्तान में डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है। भूकंप के चलते लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिससे झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।

    पाकिस्तान के अखबार “द ट्रिब्यून” के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 5.4 के करीब बताई है। पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के शहरों जैसे मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग, साथ ही राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, स्वात घाटी, और उत्तरी वजीरिस्तान में भी भूकंप आया है।

    फिलहाल, किसी भी देश में जान या माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार, यदि भूकंप की तीव्रता 6 से कम है, तो आमतौर पर बड़ा खतरा नहीं होता है। हालांकि, भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे था, जिससे इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक हो सकता था। यह भूकंप 29 अगस्त को अफगानिस्तान में आए भूकंप के ठीक बाद हुआ है। राहत और बचाव एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

  • ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

    ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

     

     

    टिहरी : टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से लोगों में डर पैदा हो गया है। टनल में पड़ी दरारों की शिकायत चंबा के लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से भी की है। इस टनल में कई जगहों पर दरारें पड़ने के साथ ही दरारों से पानी भी टपकने लगा है। टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं।

    इतना ही नहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में होती है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से भी जांच कराने की मांग की है। जब ये टनल 2019 में बनाई जा रही थी, उस समय टनल के ऊपर बसे और मैठीयान के अलावा मंजुड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरार पड़ी गई थी। टनल बनने के बाद दरार पड़ने लगी हैं।

    टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों से जांच करवाने के लिए कहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।