Big News: Goraya के पास Train में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, लुधियाना से Jalandhar आ रही थी गाड़ी
गोरायाः इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत लुधियाना से जालंधर आ रही एक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। जिस कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी-माली नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर फायर सिलडेंरों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जयपुर अजमेर ट्रेन नंबर 19611 अप लुधियाना से जालंधर जा रही थी तभी S4 कोच की ब्रेक जाम होने के कारण कोच के नीचे आग लग गई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने एसपीएल 81 को दी। जिसके बाद प्वाइंट्समैन दीपक रॉय ने रेड सिग्नल दिखाने के लिए कहा और सिग्नल दिखाने के बाद जब ट्रेन गेट पर रोकी तो कोच में फायर सिलेंडर की मदद से ट्रेन नीचे लगी आग को बुझाया गया।
वहीं सूत्रों के अनुसा यह भी पता चला कि ट्रेन के एस-4 डिब्बे की आग पर करीब चार सिलेंडरों की मदद से काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे जाने के लिए रवाना हुई।







