Tag: लुधियाना में फिर हुई खौफनाक वारदात

  • लुधियाना में फिर हुई खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की दंपति की गला घोंटकर हत्या, घर की तीसरी मंजिल पर पड़े थे शव

    You are currently viewing लुधियाना में फिर हुई खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की दंपति की गला घोंटकर हत्या, घर की तीसरी मंजिल पर पड़े थे शव

    Horrific incident again in Ludhiana, elderly couple was strangled to death, bodies were lying on the third floor of the house

    लुधियाना में फिर हुई खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की दंपति की गला घोंटकर हत्या, घर की तीसरी मंजिल पर पड़े थे शव

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते जीटीबी नगर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक घर में रह रहे बुजुर्ग दंपति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उक्त दंपति का बेटा तीसरी मंजिल पर अपने माता-पिता के पास गया तो देखा कि दोनों की मौत हो चुकी है और दोनों के शव पड़े हुए थे, जिसके बाद बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की पहचान एयरफोर्स से रिटायर्ड भूपिंद्र सिंह व उसकी पत्नी शुष्पिंद्र के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार वारदात के समय बुजुर्ग दंपती का बेटा और बहू घर की सबसे निचली मंजिल पर थे। बुधवार सुबह जब दंपती का बेटा तीसरी मंजिल पर गया तब वारदात का पता चला। आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं। घर का सामान बिखरा पड़ा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। मौके पर पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे हैं।

    पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। घर के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।